Saturday, December 8, 2012

नेता जी का दर्द

 नेता जी का दर्द

मुझसे  एक नेता  जी  ने  कहा कि  जो  लोग नेताओ पर  आरोप  लगा रहे  है , उन्हें नही मालूम कि  नेता  बनना इतना  आसान  नही है. नेता बनने के लिए बहुत पापड बेलने पड्ते है। अगर नेता बनना इतना आसान होता तो, सभी लोग नेता नहीं बन जाते? यह बात मुझे सही लगी। हालांकि नेता लोगों की बात मै बहुत ध्यान से नहीं सुनता हू। पर पहली बार नेता जी का दर्द और दर्द का मर्म मुझे समझ में आया. मैने सोचा कि मुझे इनकी बातों मे दिलचस्पी क्यो हो रही है.आगे नेता जी ने कहा कि नेताओ को भी दुख होता है. उनको भी पीडा होती है। मंत्री बनने में कइ साल लग जाते है.पैसा कमाने के कुछ दिन ही मुअस्सर होते है.इस पर भी सबकी निगाह नेताओ पर ही लगी रहती है.नेता जी की भावना उमड्ती जा रही थी, और मै चुपचाप उनकों सुन रहा था.
कार्पोरेट मीडिया के विरोधाभास और विरोधाभासों की मीडिया
 कार्पोरेट मीडिया का पेशेवर तरीका हाल के दिनों में बदलता हुआ नजर आया। जो लोग मीडिया को लोकतन्त्र का चौथा खम्भा मानकर यह आस लगाये हुये थे कि यह देश में लोकतान्त्रिक पारदर्शिता को मजबूत करेगा, उन्हें बहुत ही निराशा हुयीं। जब सरकार और अन्य संस्थाओ का भ्रष्टाचार मीडिया की सुर्खियां बनने लगी तो,तो यह आस जगी कि  अभी भी मीडिया स्वतंत्र और बिकाऊ नहीं है.लेकिन गहरे तरीके से पड्ताल करने पर कुछ दूसरी ही तस्वीर सामने आती है. अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाली पत्रकारिता कैसे उन विषयों पर मुखर होकर विश्लेषण कर सकती है,जो उन लोगों से सरोकार रखती है, जिनका पैसा उसकी कार्पोरेट मीडिया में लगा है? यह पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ़ है.सच्ची खबरें प्रस्तुत करना और सही पडताल करना मात्र पत्रकारिता का उद्देश्य नही रह गया है। बल्कि अपनी संस्था के लिये लामबन्दी करना और विग्यापन लाना भी पत्रकार के पेशे में शुमार हो गया है.   इसी तरह स्टिंग आपरेशन  भी अब भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एक सशक्त माध्यम न होकर भ्रष्टाचार करने  का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है.

Monday, August 20, 2012

सपा अध्यक्ष क़ा हसीन सपना ..

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की सलाह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओ को दे रहे है. एक बात समझने की है कि मुलायम सिंह अगर देश के प्रधानमंत्री बन जाते है तो उससे देश क़ा क्या भला होगा ? 
अपने पिछले शासन-काल में जब ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  थे तो पुलिस भर्ती क़ा जबरदस्त घोटाला सामने आया था. यूपी के विकास कि तस्वीर तो इन्होने बदली नहीं, लेकिन एक बात निश्चित कर दी कि इनके परिवार के सभी लोग सांसद, मंत्री और विधायक तो बन ही जाए. 
            अभी प्रदेश में इनकी ही सरकार है, विकास क़ा कोई माडल  तो दिखा नहीं, उलटे सड़कों कि स्थिति और ख़राब हो गयी और बिजली कब आएगी पता नहीं. दफ्तरों के छोटे मोटे भ्रष्टाचार, शिक्षा कि स्थिति, शासन व्यवस्था रोजगार,  सब वैसे के वैसे ही है. ,  जब इनकी पार्टी और सरकार प्रदेश की स्थिति को बढ़ियाँ नहीं कर सकती  है, तो देश क़ा क्या होगा..,
भगवान् ही मालिक है... अच्छा तो यह होता कि यूपी को  विकास कि राह पर ले जाते और इस विकास के वास्ते आप देश कि बागडोर सँभालने क़ा स्वप्न देखते.. जिस तरह से राष्ट्रपति चुनाव में सपा ने कांग्रेस क़ा साथ दिया, वह सबको मालूम है. यूपी को केंद्र से करीब ५० हजार करोड़ क़ा अतिरिक्त धन आवंटित किया जायेगा..वास्तव में ये सब अगर विकास में ख्रर्च हो तो इससे प्रदेश कि कुछ तस्वीर तो बदलेगी, पर ऐसा होना नामुमकिन दीखता है. 
पुरे प्रदेश में आप घूम कर आ जाइये, कोई यह कहते हुए नहीं मिलेगा कि ये सरकार यूपी को तरक्की के राह पर ले जाएगी.किसी को यह कहना एक स्वप्न कि तरह लगता है.लोगो क़ा ऐसा सोचना जायज भी है. अभी तक किसी राजनितिक पार्टी ने जनता के विश्वाश को बढ़ाया  नहीं है, बल्कि उलटे उसके विश्वाश पर कुठाराघात ही किया है. 
आम लोग कहते है कि ये सब अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए है. जनता कि सुध किसे है. लेकिन अब यह कहने से काम नहीं चलेगा. जनता को सारे सवालो को पूछना पड़ेगा, इसका उत्तर भी उन्हें मिलना चाहिए.


सतीश कुमार सिंह
वाराणसी 

Tuesday, May 8, 2012

विमर्श क़ा सही पाठ

हिंदी साहित्य -लेखन ने अपने फलक बहुत दूर तक फैला लिए है, लेकिन अभी भी कुछ चीज़े बाकी है, जिसकी वजह से यह पाठक कि अंतरात्मा को पकड़ने में कुछ हद तक दूर है. इसके पाठको की बेचैनी क़ा ख़त्म होना, वह सबूत है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि सच मायने में साहित्य, समाज की नब्ज पहचानने में कही गलती कर रहा है. हालाँकि साहित्य और समाज में हर युग में एक एक संवाद रहा है तो उसमे दूरी भी रही है.यही वह जगह है जहा साहित्य के पास अपना आकाश होता है. बिम्ब प्रस्तुत करना, अलंकारों में बांध लेना, तुकबंदी और लय बनाना पहले से साहित्य में चला आ रहा है.  लेकिन, विमर्श की दुनिया में अब जरुरी हो गया है कि लिखने वाले क़ा सरोकार कैसा है.जैसे सी ग्रेड की फिल्मों में कोई नामी अदाकारा काम नहीं करती वैसे ही, घटिया सरोकारों वाले लोग अच्छा साहित्य लिख ही नहीं सकते है. लेखक  और कवि  के सरोकार उसकी ज़िन्दगी क़ा हिस्सा होते है. साहित्य में प्रगतिशीलता और नव- रचनात्मकता की बात करना, और रात होते  ही प्रगतिशीलता को खूंटी पर टांग देने वाले लेखको कि बड़ी ज़मात को ज़माना जानता है. निजी ज़िन्दगी क़ा एक- एक पल उस बड़े सरोकार क़ा हिस्सा होता है, जिसको लेकर विमर्श के मुद्दे उठाये जाते है. जब तक विमर्श को जिया नहीं जाता तब तक उस पर प्रकाश डालने कि सही मायने योग्यता नहीं होती.लेकिन संचार माध्यमों कि पहुँच ने सरोकारों से सही मायने में समबन्ध नहीं रखने वाले ऐसे परजीवी लेखको और चिंतकों कि फौज खड़ी कर दी है जिससे अब पहचानना मुश्किल हो गया है कि इसमे सही कौन है. पाठको और चिंतकों कि कुशलता की कमी ने वह शून्य पैदा कर दिया है, जिससे बहुत कुछ नया निकल कर आने की उम्मीद कम बची है. भारतीय भाषा के कुछ नामी लेखको और चिंतकों ने बहुत से विदेशी चिंतको कि शैली, संरचना और भाव को आत्मसात  किया है...लेकिन अब समय आ गया है कि अपनी ज़मीं पर हम अपने विमर्शो के सहारे आगे बढ़े. संवाद तो रहना चाहिए, लेकिन दिखावटी टूटपुजियाँपन ख़त्म होना चाहिए.   कविता में कहने की आदत नहीं. अब समय है किताबों कि दुनियां से बाहर आकर अपनी सोच को आकार देने क़ा.नदी, पहाड़ और अपनी गहरी संवेदनाओ की कविताये लिखना और वाह- वाही पाना, अब बीते ज़माने की बातें लगती है. यह भी सच है कि किसी की कविता किसी के मर्म को कितना झकझोर पाती है, यह तो पाठक ही तय करता है. लेकिन पाठक कैसा है, उसने अपने को कैसा बनाया है, यह बात उस पाठक  के अलावा बेहतर तरीके से कौन जानता है. अगर पाठक  ही अपने किसी मर्म में ईमानदार और संवेदनशील नहीं है,तो विमर्श किसका और किसके लिए? सच तो यही है कि पाठक और लेखक दोनों को किसी न किसी  स्तर पर ईमानदार होना ही पड़ेगा..यह आवश्यक अनिवार्यता ही विमर्श को सही धरातल पर ले जाने की विवशता है. 
सतीश कुमार सिंह