Thursday, August 13, 2015

 विरासत-पहचान
इस देश की विरासत को जानने का असली अर्थ क्या है? कैसे इस बात को समझा जा सकता है। कई तरह से समझने पर इसके अलग अलग पक्षों को देखा जा सकता है। अगर इसके निषेधात्मक पक्ष को देखें तो अलग बात निकलती है और विश्लेषण करें तो कई नयी बातें पता चलती हैं. कैसे, किस दृष्टि से देखें तो सही जानकारी मिले। सब लोगों ने अपने समझ के तरीके से एन सब चीजों को व्याख्यायित करने की कोशिश की है। आज के जमाने में, जब विग्यान का इतना बोलबाला है, तब कितना निराशाजनक हो जाता है, इस विचार को समर्थन करना कि अपना पुराना युग बहुत सही था। हर चीज को, जो पुरानी हो, महाकाव्यात्मक रूप नहीं दिय़ा जा सकता है। हम इतिहास की हर घटना का महिमामंडन नहीं कर सकते है ना ही हमे इस तरह की विचारधारा को तवज्जो देने की जरुरत है।  एक भारतीय होने से हम अपनी विरासत के प्रति भावुक जरूर हो सकते हैं, लेकिन उस भावुकता का कोई बौद्धिक आधार भी होना चाहिए। 
आज हम एक ऎसे समाज में रहते है, जहां अपनी संस्कृति की पहचान को बनाए रखने के लिए कई तरह के यत्न करने पड़ते हैं। इस यत्न में हम कुछ पुराने पड़ चुके कर्मकांडों को भी अपनाने की कोशिश करते हैं, धर्म के सन्दर्भ में यदि हम अपनी अस्मिता और पहचान को बनाए रखना चाहते हैं , तो कर्मकांडों को हम कहीं न कहीं जरूर अपनाते है। धर्म का कट्टरवाद इसी तरह जन्म लेता है। इस्लामी कट्टरवाद इसी तरह से अपने को लोगों से जोड़ता है। इस प्रयोग मे कभी कभी वह सफ़ल भी होता है. 
प्रश्न उठता है कि क्या धर्म के पुराने पड़ चुके रिचुअल्स आज के समाज में भी प्रासंगिक हैं? अगर साइंस हमारी सोच को बदलने में कामयाब नहीं हो पा रहा है तो किस तरह से पुरातनपंथी और पीछ्ड़ी सोच से बाहर आ सकते हैं? धर्म के बाह्य आडंबर और अपनी अस्मिता को बचाए रखने में ऎसा कुछ नहीं है, जिसे कामन समझा जा सके, लेकिन इस जगह पर वे अपस में गलबहिय़ा करते हुए दिखाई देते हैं। चालाक किस्म के लोग इसी आधार पर मासूम लोगो को कर्मकांड और धर्म के नाम पर बेवकूफ़ बनाते हैं.
पहली बात तो यह है कि हमारी विरासत और हमारी पहचान किसी तरह से कर्मकांडों के अधीन नहीं है, इसलिए कभी भी इसका हौवा नहीं बनाया जाना चाहिए। जो लोग ऎसा करते है वे सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने फ़ायदे के लिए करते हैं। धर्म और ईश्वर ने कोई ऎसा फ़रमान नही सुनाया है। मजहबी जज्बात और और किसी खास तरह के प्रदर्शन से हमारी पहचान नहीं बनती है। अगर हमको अपनी पहचान के बारे में कोई काम करना है, तो सबसे पहले, अपनी सोच को विश्लेषणात्मक रुप देना होगा। हम पुरातन सोच से नयी दुनिया की चुनौतियों का सामना नहीं कर सकते हैं। अगर दुनिया में अपनी पहचान बनानी है तो साइंस को अपनाना ही पड़ेगा। अगर भारत को विश्व गुरू बनना है, तो उसे अपने नागरिकों को यह सिखाना पड़ेगा कि विग्यान सीखो,

Wednesday, July 1, 2015

नैतिकता

​नैतिकता  
कुछ लोग नैतिकता के नाम पर कितने विरोधाभासों में रहते हैं। वे नैतिकता के उच्च भारतीय आदर्श प्रतिमानों कितने करीब हैं, इसको इस तरह से समझिए। प्राचीन  भारतीय संस्कृति में आचार्यों और धर्मगुरुओं की बहुत इज्जत थी। वे आस्था,आचरण और मूल्यों के साक्षात प्रतिमूर्ति होते थे। उनका आचरण, लोगों के लिए 'आदर्श' होता था और वही लोगों के लिए 'मूल्य' होता था.वे लोभ, मोह और ईर्ष्या से उपर थे। वे मोह-माया से दूर रहें, इसलिए उनके आचरण के विशेष नियम बनाए गए थे.वे समाज में सबसे अधिक सम्मानित थे, इसलिए उनका आचरण आदर्श के अनुरुप होता था। वे आजीवन विवाह नहीं करते थे। उनका कोई परिवार नहीं होता था, क्यूंकि यह माना जाता था कि ' गृहस्थ जीवन मोह और माया का प्रवेश द्वार है। इसमें रहते हुए,मूल्यों के आदर्श प्रतिमानों पर चलना दुरूह है। बाद में इसी आदर्श स्थिति को शंकराचार्य ने अपनाया.चारों पीठों के शंकराचार्य अविवाहित होते हैं. उसके बाद, यही परम्परा आस्था के प्रतीक मंदिरों में भी अपनाई  गई। धर्म सर्वोपरि है, इसलिए, इसके प्रतीक मंदिरों में भी आस्था का उच्च प्रतिमान होना चाहिए। इसी मूल्य को बनाए रखने के लिए, बाद  में भी, धर्मगुरू, मुख्य पुजारी या महंत आजीवन धर्म के आदर्श मूल्यों को जीवन में उतारने का प्रयास करते थे। वे विवाह नहीं करते थे, उनका अपना कोई परिवार नहीं होता था। धर्मगुरू, मुख्य पुजारी या महंत का उत्तराधिकारी वंशानुगत आधार पर तय नहीं किया जाता था। तार्किक रुप से यह सही भी है।  
लेकिन, विरोधाभास तब शुरू होता है, जब कोई गृहस्थ रहते हुए भी धर्मगुरू, मुख्य पुजारी और  महंत बन जाता है। गृहस्थ जीवन में रहते हुए संन्यासी  के उच्च आदर्शों का पालन करना दुरुह है. शास्त्रों में यह विधिवत रूप से वर्णित है। इसीलिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में आजीवन अविवाहित रहकर संगठन का काम करने वाले प्रचारक लोगों की बहुत इज्जत है. जो, धर्मगुरू, मुख्य पुजारी और महंत निजी पारिवारिक स्वार्थों के आकंठ में डूबे हुए हैं, वे भारतीय संस्कृति और सभ्यता के पुरोधा कैसे हो सकते हैं ? उन्हें  भारतीय संस्कृति का झंडोबरदार नहीं बनना चाहिए,उन्हें इसपर बोलने से पहले, उच्च आदर्शों का पालन करना चाहिए.  

Monday, June 22, 2015

रवि शास्त्री को बाहर करो

रवि शास्त्री को बाहर करो
यह तो क्रिकेट के लिए शुभ संकेत नहीं है. धोनी को इस तरह बोलते हुए अभी तक किसी ने नही सुना था.बांग्लादेश से सिरीज हारने के बाद, कप्तान धोनी ने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि 'किसी दूसरे को कप्तान बनाने से टीम जीतने लगेगी, तो मैं कप्तानी छोडंने के लिए तैयार हूं'. प्रसंगवश, ज़ब से रवि शास्त्री टीम के साथ जुडे है, स्थितियां खराब होती जा रही है। विराट कोहली का टेम्परामेंट बहुत से लोगो को अच्छा नहीं लगता है। कप्तान बनने की उन्हें जल्दी है.बांग्लादेश में उनका प्रदर्शन लचर रहा है। मीडिया हाईप की वजह से कोहली अपने को क्रिकेट का सुपर मैन समझने लगे हैं. यह गलतफ़हमी उन्हें ले डूबेगी। रही बात रवि शास्त्री की, तो ज्यादातर लोग  जानते है कि उनके और अभिनेत्री अमृता सिंह के अफ़ेयर के बाद, उनका क्रिकेटिंग कैरियर कितने दिन का रहा. हांलाकि वह कमेंट्री अच्छी करते है. कोहली और  शास्त्री मे यह एक बात समान है. बालीवुड के तडके ने कोहली की  मन: स्थिति को बदल दिया है. फ़ैक्टर जो भी हो, रवि शास्त्री के टीम से जुडने के बाद, एक- एक करके, विवाद सामने आने लगे है, टीम में तालमेल की कमी है,यह सबकी जुबान पर है.  टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए क्यों नही उनको बाहर  का दरवाजा दिखाया जाना चाहिए?

Saturday, December 8, 2012

नेता जी का दर्द

 नेता जी का दर्द

मुझसे  एक नेता  जी  ने  कहा कि  जो  लोग नेताओ पर  आरोप  लगा रहे  है , उन्हें नही मालूम कि  नेता  बनना इतना  आसान  नही है. नेता बनने के लिए बहुत पापड बेलने पड्ते है। अगर नेता बनना इतना आसान होता तो, सभी लोग नेता नहीं बन जाते? यह बात मुझे सही लगी। हालांकि नेता लोगों की बात मै बहुत ध्यान से नहीं सुनता हू। पर पहली बार नेता जी का दर्द और दर्द का मर्म मुझे समझ में आया. मैने सोचा कि मुझे इनकी बातों मे दिलचस्पी क्यो हो रही है.आगे नेता जी ने कहा कि नेताओ को भी दुख होता है. उनको भी पीडा होती है। मंत्री बनने में कइ साल लग जाते है.पैसा कमाने के कुछ दिन ही मुअस्सर होते है.इस पर भी सबकी निगाह नेताओ पर ही लगी रहती है.नेता जी की भावना उमड्ती जा रही थी, और मै चुपचाप उनकों सुन रहा था.
कार्पोरेट मीडिया के विरोधाभास और विरोधाभासों की मीडिया
 कार्पोरेट मीडिया का पेशेवर तरीका हाल के दिनों में बदलता हुआ नजर आया। जो लोग मीडिया को लोकतन्त्र का चौथा खम्भा मानकर यह आस लगाये हुये थे कि यह देश में लोकतान्त्रिक पारदर्शिता को मजबूत करेगा, उन्हें बहुत ही निराशा हुयीं। जब सरकार और अन्य संस्थाओ का भ्रष्टाचार मीडिया की सुर्खियां बनने लगी तो,तो यह आस जगी कि  अभी भी मीडिया स्वतंत्र और बिकाऊ नहीं है.लेकिन गहरे तरीके से पड्ताल करने पर कुछ दूसरी ही तस्वीर सामने आती है. अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाली पत्रकारिता कैसे उन विषयों पर मुखर होकर विश्लेषण कर सकती है,जो उन लोगों से सरोकार रखती है, जिनका पैसा उसकी कार्पोरेट मीडिया में लगा है? यह पत्रकारिता की नैतिकता के खिलाफ़ है.सच्ची खबरें प्रस्तुत करना और सही पडताल करना मात्र पत्रकारिता का उद्देश्य नही रह गया है। बल्कि अपनी संस्था के लिये लामबन्दी करना और विग्यापन लाना भी पत्रकार के पेशे में शुमार हो गया है.   इसी तरह स्टिंग आपरेशन  भी अब भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एक सशक्त माध्यम न होकर भ्रष्टाचार करने  का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है.

Monday, August 20, 2012

सपा अध्यक्ष क़ा हसीन सपना ..

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की सलाह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओ को दे रहे है. एक बात समझने की है कि मुलायम सिंह अगर देश के प्रधानमंत्री बन जाते है तो उससे देश क़ा क्या भला होगा ? 
अपने पिछले शासन-काल में जब ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  थे तो पुलिस भर्ती क़ा जबरदस्त घोटाला सामने आया था. यूपी के विकास कि तस्वीर तो इन्होने बदली नहीं, लेकिन एक बात निश्चित कर दी कि इनके परिवार के सभी लोग सांसद, मंत्री और विधायक तो बन ही जाए. 
            अभी प्रदेश में इनकी ही सरकार है, विकास क़ा कोई माडल  तो दिखा नहीं, उलटे सड़कों कि स्थिति और ख़राब हो गयी और बिजली कब आएगी पता नहीं. दफ्तरों के छोटे मोटे भ्रष्टाचार, शिक्षा कि स्थिति, शासन व्यवस्था रोजगार,  सब वैसे के वैसे ही है. ,  जब इनकी पार्टी और सरकार प्रदेश की स्थिति को बढ़ियाँ नहीं कर सकती  है, तो देश क़ा क्या होगा..,
भगवान् ही मालिक है... अच्छा तो यह होता कि यूपी को  विकास कि राह पर ले जाते और इस विकास के वास्ते आप देश कि बागडोर सँभालने क़ा स्वप्न देखते.. जिस तरह से राष्ट्रपति चुनाव में सपा ने कांग्रेस क़ा साथ दिया, वह सबको मालूम है. यूपी को केंद्र से करीब ५० हजार करोड़ क़ा अतिरिक्त धन आवंटित किया जायेगा..वास्तव में ये सब अगर विकास में ख्रर्च हो तो इससे प्रदेश कि कुछ तस्वीर तो बदलेगी, पर ऐसा होना नामुमकिन दीखता है. 
पुरे प्रदेश में आप घूम कर आ जाइये, कोई यह कहते हुए नहीं मिलेगा कि ये सरकार यूपी को तरक्की के राह पर ले जाएगी.किसी को यह कहना एक स्वप्न कि तरह लगता है.लोगो क़ा ऐसा सोचना जायज भी है. अभी तक किसी राजनितिक पार्टी ने जनता के विश्वाश को बढ़ाया  नहीं है, बल्कि उलटे उसके विश्वाश पर कुठाराघात ही किया है. 
आम लोग कहते है कि ये सब अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए है. जनता कि सुध किसे है. लेकिन अब यह कहने से काम नहीं चलेगा. जनता को सारे सवालो को पूछना पड़ेगा, इसका उत्तर भी उन्हें मिलना चाहिए.


सतीश कुमार सिंह
वाराणसी 

Tuesday, May 8, 2012

विमर्श क़ा सही पाठ

हिंदी साहित्य -लेखन ने अपने फलक बहुत दूर तक फैला लिए है, लेकिन अभी भी कुछ चीज़े बाकी है, जिसकी वजह से यह पाठक कि अंतरात्मा को पकड़ने में कुछ हद तक दूर है. इसके पाठको की बेचैनी क़ा ख़त्म होना, वह सबूत है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि सच मायने में साहित्य, समाज की नब्ज पहचानने में कही गलती कर रहा है. हालाँकि साहित्य और समाज में हर युग में एक एक संवाद रहा है तो उसमे दूरी भी रही है.यही वह जगह है जहा साहित्य के पास अपना आकाश होता है. बिम्ब प्रस्तुत करना, अलंकारों में बांध लेना, तुकबंदी और लय बनाना पहले से साहित्य में चला आ रहा है.  लेकिन, विमर्श की दुनिया में अब जरुरी हो गया है कि लिखने वाले क़ा सरोकार कैसा है.जैसे सी ग्रेड की फिल्मों में कोई नामी अदाकारा काम नहीं करती वैसे ही, घटिया सरोकारों वाले लोग अच्छा साहित्य लिख ही नहीं सकते है. लेखक  और कवि  के सरोकार उसकी ज़िन्दगी क़ा हिस्सा होते है. साहित्य में प्रगतिशीलता और नव- रचनात्मकता की बात करना, और रात होते  ही प्रगतिशीलता को खूंटी पर टांग देने वाले लेखको कि बड़ी ज़मात को ज़माना जानता है. निजी ज़िन्दगी क़ा एक- एक पल उस बड़े सरोकार क़ा हिस्सा होता है, जिसको लेकर विमर्श के मुद्दे उठाये जाते है. जब तक विमर्श को जिया नहीं जाता तब तक उस पर प्रकाश डालने कि सही मायने योग्यता नहीं होती.लेकिन संचार माध्यमों कि पहुँच ने सरोकारों से सही मायने में समबन्ध नहीं रखने वाले ऐसे परजीवी लेखको और चिंतकों कि फौज खड़ी कर दी है जिससे अब पहचानना मुश्किल हो गया है कि इसमे सही कौन है. पाठको और चिंतकों कि कुशलता की कमी ने वह शून्य पैदा कर दिया है, जिससे बहुत कुछ नया निकल कर आने की उम्मीद कम बची है. भारतीय भाषा के कुछ नामी लेखको और चिंतकों ने बहुत से विदेशी चिंतको कि शैली, संरचना और भाव को आत्मसात  किया है...लेकिन अब समय आ गया है कि अपनी ज़मीं पर हम अपने विमर्शो के सहारे आगे बढ़े. संवाद तो रहना चाहिए, लेकिन दिखावटी टूटपुजियाँपन ख़त्म होना चाहिए.   कविता में कहने की आदत नहीं. अब समय है किताबों कि दुनियां से बाहर आकर अपनी सोच को आकार देने क़ा.नदी, पहाड़ और अपनी गहरी संवेदनाओ की कविताये लिखना और वाह- वाही पाना, अब बीते ज़माने की बातें लगती है. यह भी सच है कि किसी की कविता किसी के मर्म को कितना झकझोर पाती है, यह तो पाठक ही तय करता है. लेकिन पाठक कैसा है, उसने अपने को कैसा बनाया है, यह बात उस पाठक  के अलावा बेहतर तरीके से कौन जानता है. अगर पाठक  ही अपने किसी मर्म में ईमानदार और संवेदनशील नहीं है,तो विमर्श किसका और किसके लिए? सच तो यही है कि पाठक और लेखक दोनों को किसी न किसी  स्तर पर ईमानदार होना ही पड़ेगा..यह आवश्यक अनिवार्यता ही विमर्श को सही धरातल पर ले जाने की विवशता है. 
सतीश कुमार सिंह